फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 5 साल तक चली मोहब्बत, अब क्रिकेटर संजू सैमसन ने 'कॉलेज फ्रेंड' से की शादी

Sat, 22 Dec 2018 04:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन शनिवार को कॉलेज की साथी और मित्र चारूलता से शादी के बंधन में बंध गए। तिरुवनंतपुरम के एक होटल में सुबह हुए इस समारोह में करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य और मित्र मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 8
केरल रणजी टीम के सदस्य और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के इस 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में चारूलता से पांच साल के लंबे संबंध की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

3 of 8
संजू ने पारंपरिक परिधान पीला कुर्ता और धोती जबकि चारूलता साड़ी और आभूषण पहने थी। दोस्तों और क्रिकेट टीम के सदस्यों के लिए शाम को भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा।

4 of 8
संजू आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी-20 में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी था। उसे आईपीएल 2013 में अधिकारिक ऑनलाइन वोटिंग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
संजू और चारू की मोहब्बत का अंदाजा दुनिया तो तब हुआ जब इस क्रिकेटर ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लवस्टोरी का जिक्र किया था। सितंबर 2018 में चारू के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए संजू ने लिखा कि, '22 अगस्त, 2013 को रात के 11.11 बजे मैंने उन्हें एक 'Hi' भेजा था। उस दिन से लेकर अब तक 5 साल हो चुके हैं और मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था और दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और यह मेरे लिए कितनी खास हैं।'
विज्ञापन

6 of 8
संजू ने आगे लिखा था कि हम साथ में समय बिताते थे लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी साथ नहीं घूम पाए, लेकिन आज से घूम सकते हैं। हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए। संजू और चारू दोनों मैर इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे। दरअसल, सितंबर में संजू ने सगाई की थी।
विज्ञापन

7 of 8
संजू ने आगे लिखा कि हम साथ में समय बिताते थे लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी साथ नहीं घूम पाए, लेकिन आज से घूम सकते हैं। हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए। संजू और चारू दोनों मैर इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे।
विज्ञापन

8 of 8
19 जुलाई 2015 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में भारतीय टीम की ओर से एकमात्र टी-20 खेल चुके संजू सैमसन अगले मौके की तलाश में हैं। आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले संजू दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें