फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज को खरीदकर फायदे में मुंबई इंडियंस, ये 3 कारण बताते हैं क्यों खतरनाक है 'सिक्सर किंग'

Sat, 22 Dec 2018 04:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
yuvraj singh
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो जाने के बाद सभी आठ टीमों का फुल स्क्वाड तय हो चुका है। हालांकि नीलामी में कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने उस दाम में नहीं खरीदा, जिसके वो वाकई हकदार हैं। टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह उन्हें में से एक हैं।
विज्ञापन

2 of 6
yuvraj singh
नीलामी में एक करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले युवराज सिंह को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा। हालांकि दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइज पर ही खरीद लिया। अब फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सस्ते में बिकने वाले युवराज प्रतिद्वंद्वियों को कितने मंहगे पड़ेंगे। आइए जानते आखिर युवराज मुंबई के कितने काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
yuvraj singh
मंबई इंडियंस में युवराज के शामिल होने से टीम पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। रोहित शर्मा जहां बल्लेबाजी के ऊपरी क्रम को मजबूत बनाते हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर में युवराज जैसा धाकड़ बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख सकता है।

4 of 6
yuvraj singh
बता दें कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हैं, लेकिन आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें मध्यक्रम में आना पड़ता है। अब युवरा सिंह के होने से रोहित पारी का आगाज कर सकेंगे और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी युवराज सिंह संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह
बल्लेबाजी के साथ-साथ युवराज गेंदबाजी में भी मुंबई की जीत में अहम भूमिक निभा सकते हैं। साल 2011 के विश्व कप में युवराज सिंह मैन ऑफ द् टूर्नामेंट थे। बल्लेबाज में उन्होंने 9 मैचों में 90.50 की बेहतरीन औसत के साथ 362 रन बनाए थे और 4 बार नाबाद रहे थे, जकि 9 मैचों में 15 विकेट भी चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह
रणजी ट्रॉफी के हालिया सीजन में युवराज ने 2 लगातार विकेट चटकाए, जिसे देखकर लगता है कि युवराज सिंह ना केवल बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी में भी टीम के लिए एक तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। खासतौर पर मिडिल ओवर्स में युवराज विपक्षियों के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाने का भी काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें