सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने बुधवार को दिए थे संकेत
बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं'। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।