फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से टीम इंडिया से जुड़ा एक और क्रिकेटर, संदीप शर्मा नया सितारा

Mon, 29 Jun 2015 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज टीम इंडिया में जगह पाने के लिए आईपीएल सबसे शानदार प्लेटफॉर्म बन गया है। चयनकर्ता भी राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को उनके प्रदर्शन का देखकर ही करने लगे हैं।
विज्ञापन


आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी भले ही शुरुआत में चयन के लिए इसे ज्यादा वरीयता नहीं दी गई हो लेकिन आज यही किसी भी खिलाड़ी के चयन का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। खासकर सीमित ओवरों के मुकाबलों के लिए।

विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, अक्षर पटेल, करन शर्मा, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ऐसे कई नाम आपको मिल जाएंगे जिन्होंने आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और यहीं से टीम इंडिया का टिकट भी कटा लिया। आईपीएल के जरिए राष्ट्रीय टीम में कुछ और खिलाड़ी भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे दौरे के लिए सोमवार की दोपहर जब अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में टीम की घोषणा की गई तो उसमें तेज गेदबाज संदीप शर्मा का भी नाम था। संदीप पहली बार टीम इंडिया के लिए घोषित टीम में शामिल किए गए हैं। उनके साथ टीम में कुछ और भी खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने को तैयार हैं। संदीप के अलावा मनीष पांडे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करेंगे जबकि केदार जाधव अपने करियर में एक वनडे से आगे बढ़ना चाहेंगे।
विज्ञापन

दो वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं तेज गेंदबाज संदीप शर्मा

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने इस टी-20 टूर्नामेंट में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उनके साथ अच्छी बात यह रही कि टीम के लिए पहला ओवर डालने के दौरान भी अपना साहस बनाए रखा। स्विंग गेंदबाजी में इस गेंदबाज को महारत हा‌सिल है। इसके अलावा वह सटीक लाइन लेंग्‍थ के साथ गेंदबाजी करते हैं।

पंजाब के पटियाला में जन्में संदीप ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2013 में की पंजाब टीम के साथ की और तब से इसी टीम से जुड़े हुए हैं। उन्हें 2013 में सिर्फ 4 मैच खेलने का मौ‌का मिला जिसमें उन्होंने 7 की इकोनॉमी से गेंद डाली और 119 रन देकर 8 विकेट झटके। इसके बाद 2014 में संदीप को 11 मैचों में खेलने का मौका जिसका उन्होंने फायदा उठाया और पहचान बना ली। इस सत्र में उन्होंने 18 विकेट निकाले।

संदीप का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा 2015 में लेकिन इस बार उनकी टीम का खेल बेहद खराब रहा और 14 में से 3 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। वहीं इस गेंदबाज ने 7 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों से 13 विकेट निकाले। आईपीएल करियर में उन्होंने 29 मैचों में 39 विकेट झटके।

आईपीएल के अलावा उन्होंने 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी गजब का खेल दिखाया और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 12 विकेट झटके। फाइनल में 4 विकेट झटककर टीम को चैंपियन बनाने में अपनी खास भूमिका निभाई। 20 साल की उम्र में उन्होंने 2011 में प्रथम श्रेणी ‌क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

इसके अलावा वह 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए किंग्स इलेवन ने 2013 में उनके साथ आईपीएल के लिए करार कर लिया। इस तरह से उन्हें अपने छोटे से करियर में दो वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव हासिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें