टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा उनके और उनकी पत्नी साक्षी के लिए बहुत ही स्पेशल है। दोनों जीवा से बहुत प्यार करते हैं। अपनी बेटी जीवा की तस्वीर अक्सर धोनी इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में एक वीडियो खूब वाइरल हुआ था, जिसमें आपने देखा होगा कि फुटबॉल मैच जैसे ही खत्म हुआ तो धोनी की बेटी जीवा भागकर मैदान में आ गई। जीवा के हाथ में पानी की बोतल थी और उसको लेकर जीवा अपने पापा को पानी पिलाने की कोशिश करती नजर आई। इससे पहले टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी जीवी के साथ खूब मस्ती करते नजर आए थे।
इस तरह की और सारी फोटो जीवा की काफी वाइरल हुई है। हालांकि अब तो जीवा के नाम से अकाउंट भी बन गई है। इस अकाउंट में आपको जीवा की कई सारी तस्वीरें देखने को मिलेगी। मगर क्या आप जानते हैं कि जीवा के जन्म की खुशखबरी साक्षी ने धोनी से पहले किसको दी थी।
पढ़ेंः- विराट-धोनी के साथ ऑटो चालक का बेटा मोहम्मद सिराज अब खेलेगा क्रिकेट
दरअसल, बेटी जीवा के जन्म के समय धोनी घर पर नहीं थे। वो उस समय टीम इंडिया के साथ विदेश दौरा पर थे और साल 2015 में होने वाले विश्व कप की तैयारियां कर रहे थे। उस समय धोनी अपने पास मोबाइल नहीं रखते थे। क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि प्रैक्टिस के दौरान कोई बाधा उत्पन हो। इसलिए जब 6 फरवरी 2015 को जीवा का जन्म हुआ तब साक्षी ने इसकी जानकारी सुरेश रौना को फोन पर दी थी। रैना ने फिर ये खुशखबरी धोनी को जा कर बताया।
इस बात का खुलासा पत्रकार राजदीप सरदेसाई की लिखी किताब में हुआ है। किताब का नाम है 'डेमोक्रेसी XI: द ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी'। बता दें कि किताब में लिखा है कि धोनी उस वक्त अपने पास मोबाइल नहीं रख रहे थे, तो बेटी के जन्म की जानकारी उन्हें सुरेश रैना से मिली। साक्षी ने सुरेश रैना को फोन करके इस गुड न्यूज के बारे में बताया। उसके बाद रैना ने धोनी को इस बात की जानकारी दी।