अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। अफगानिस्तान में सुरक्षा एवं स्थायित्व को बढ़ावा देने और आतंकवाद की समस्या के खात्मे के प्रयासों को लेकर गनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। गनी और प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने जारी अपने बयान में बताया कि अफगान के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर एक दिन के कामकाजी दौरे पर यहां आए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने 16 अक्तूबर को अपने काबुल दौरे पर गनी को मोदी की ओर से आमंत्रित किया था।
पढ़ें: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली, आतंकवाद पर होगी PM मोदी से बात
आधिकारिक बयान में कहा गया कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपति गनी प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री उनके सम्मान में दोपहर में भोज भी देंगे।
बयान में कहा गया, ‘दोनों पक्षों के पास बहुआयामी द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी के व्यापक क्षेत्र का जायजा लेने का मौका होगा जिसमें नव विकास भागीदारी शामिल है। दोनों देश आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
Afghanistan President Ashraf Ghani meets PM Narendra Modi at Delhi's Hyderabad House. pic.twitter.com/MHUwgXGirm
— ANI (@ANI) October 24, 2017
Delhi: Afghanistan President Ashraf Ghani met External Affairs Minister Sushma Swaraj earlier today pic.twitter.com/951K2MonE7
— ANI (@ANI) October 24, 2017