फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record : एस्टोनिया के साहिल चौहान ने रचा इतिहास, जड़ा टी20 का सबसे तेज शतक, गेल-पंत को पीछे छोड़ा

Mon, 17 Jun 2024 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साहिल साइप्रस के खिलाफ 41 गेंदों पर छह चौकों और 18 छक्के की मदद से 144 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
साहिल चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दियाष साहिल ने महज 27 गेंदों पर शतक जड़ा जो टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। साहिल साइप्रस के खिलाफ 41 गेंदों पर छह चौकों और 18 छक्के की मदद से 144 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
साहिल ने अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के विस्टफोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों पर शतक जड़ा था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ा जिन्होंने 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। साहिल ने हालांकि इन दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज गेंद बनाम वर्ष
साहिल चौहान 27 साइप्रस 2024
क्रिस गेल 30 पुणे वॉरियर्स 2013
ऋषभ पंत 32 हिमाचल प्रदेश 2018

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी निकले आगे
साहिल ने अपनी इस पारी के दम पर दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक ये रिकॉर्ड नामीबिया के जान निकोल लोफ्टी इयाटॉन के नाम था जिन्होंने इसी साल फरवरी में नेपाल के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक जड़ा था। इसके बाद कुशल मल्ला का नंबर है जिन्होंने 34 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, डेविड मिलर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 में 35 गेंदों पर शतक लगाया है।
विज्ञापन

एस्टोनिया की बड़ी जीत
इससे पहले, साइप्रस ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। साइप्रस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तरनजीत सिंह के 17 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों के सहारे 44 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 191 बनाए। जवाब में एस्टोनिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने महज 40 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि साहिल चौहान ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ साइप्रस से यह मुकाबला जीता बल्कि टी20 में नया कीर्तिमान भी बना डाला। साहिल की इस शानदार पारी के दम पर एस्टोनिया ने 13 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले, सोमवार को ही एस्टोनिया ने पहले मैच में साइप्रस को पांच विकेट से हराया था। इस तरह एस्टोनिया ने छह मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब मंगलवार को तीसरा और चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें