फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग पर पहली बार बोले सचिन, स्मिथ-वॉर्नर को दी गई सजा को ठहराया सही

Thu, 29 Mar 2018 05:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर लगाया गया एक साल के प्रतिबंध पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर एक पोस्ट लिखकर कहा, 'क्रिकेट को जेंटलमैन खेल के तौर पर माना जाता है। यह ऐसा खेल है जिसके बारे में मेरा मानना है कि इसे पाक साफ तरीके से खेलना जाना चाहिए। जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए सही फैसला किया गया। जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण है कि आप किस तरह जीतते हो।'

विज्ञापन


बता दें कि स्मिथ और वॉर्नर के अलावा केमरन बेनक्रॉफ्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 9 महीने का बैन लगाया है। इस गंभीर अपराध की वजह से स्मिथ और वॉर्नर को न सिर्फ अपनी टीम से बाहर निकाला गया बल्कि आगामी आईपीएल सीजन 11 से भी एक साल के लिए बाहर कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि 2001 में सचिन पर भी बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा था। टीम इंडिया नवंबर 2001 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी और पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट के दौरान सचिन पर यह आरोप लगा। इसके बाद उन्हें दोषी मानते हुए एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता है लेकिन बाद में उन पर से यह बैन हटा लिया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग के आरोपियों को आईसीसी ने दी थी यह सजा

स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file
इस प्रकरण पर अपना फैसला सुनाते हुए आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का बैन और 100 फीसदी मैच फीस जुर्माने के तौर लगाया था। जबकि बॉल टेंपरिंग करने वाले बेनक्रॉफ्ट को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 2 का दोषी पाया गया इसके तहत उन पर 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें