ऑस्ट्रेलियन पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने अब क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का ट्विटर पर मजाक उड़ाया है। ऐसा करने के बाद फ्रीडमैन पर तेंदुलकर के फैन्स भड़क गए और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है।
फ्रीडमैन अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं
सचिन तेंदुलकर
डेनिस फ्रीडमैन क्रिकेट पर अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। डेनिस फ्रीडमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट में टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और जैक मा की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने सचिन का मजाक उड़ाना चाहा। तस्वीर के नीचे फ्रीडमैन ने कैप्शन लिखा- 'आखिरकार सचिन तेंदुलकर से मिलकर खुशी हुई'-मारिया शारापोवा
"It was a pleasure to finally meet Sachin Tendulkar"
Maria Sharapova pic.twitter.com/2dAlkEWTBO
— Dennisdulkar (@DennisCricket_) November 11, 2017
शारापोवा ने एक बार कहा था कि वह तेंदुलकर को नहीं जानतीं
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ScoopWhoop
डेनिस फ्रीडमैन ने मारिया शारापोवा की तस्वीर इसलिए शेयर की क्योंकि मारिया शारापोवा ने एक बार कहा था कि वह सचिन तेंदुलकर को नहीं जानतीं। शारापोवा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए फ्रीडमैन दरअसल यह बताना चाहते थे कि सचिन को दुनिया में बहुत से लोग नहीं जानते। ऐसा नहीं है कि फ्रीडमैन ने सचिन पर इस तरह की टिप्पणी पहली बार की है। यह वहीं फ्रीडमैन है जिसने ऑस्ट्रेलिया और हरभजन सिंह के बीच विवाद के बाद सचिन तेंदुलकर को झूठा कहा था।
फैन्स ने कहा कि सचिन क्रिकेट के भगवान हैं।
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : amar ujala
फ्रीडमैन के इस कदम के बाद ट्विटर पर सचिन के फैन्स ने ऑस्ट्रेलियन पत्रकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। फैन्स ने कहा कि सचिन क्रिकेट के भगवान हैं। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। तुम एक लीजेंड का इस तरह से मजाक नहीं उड़ा सकते।
Sachin Tendulkar is the legend. He is the God of Cricket and he is a great sportsman too. Kindly respect him and you don't have any right to make fun of him
— Irfan Hyder (@SyedIrfan11096) November 11, 2017
'मजाक कर तुम प्रसिद्ध होना चाहते हो'
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : amar ujala
एक ने कहा कि सचिन का मजाक तुम इसलिए उड़ा रहे हो, क्योंकि इस वजह से तुम प्रसिद्ध होना चाहते हो।
Maria will need to take many birth to match even 1percent of respect which Sachin earned. Trolling a legend just to earn recognition. Shame on you
— Vikram singh (@Vikrams47894797) November 11, 2017
गौरतलब है कि अभी हाल ही में डेनिस फ्रीडमैन ने सफाई अभियान में लगे विराट कोहली का भी मजाक उड़ाया था। फ्रीडमैन ने टीम इंडिया को स्वीपर कहा था।