फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ भुवी या शमी, सचिन ने बताया कौन बेहतर

Thu, 27 Jun 2019 06:54 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार-मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को होने वाले विश्व कप के 34वें मैच में मोहम्मद शमी की जगह भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की है। 
विज्ञापन

2 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को परेशान करते रहे हैं और इसलिए तेंदुलकर ने उन्हें शमी पर तरजीह दी। तेंदुलकर ने कहा, 'यह भारत के लिए अच्छी खबर है कि भुवनेश्वर कुमार फिट हैं। मैंने उनके शारीरिक हाव भाव देखे हैं जिससे पता चलता है कि वह वास्तव में आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media
भुवनेश्वर पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम में आने वाले शमी ने इस मैच में हैट्रिक बनाई थी। तेंदुलकर ने कहा, 'भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी मैच के लिए अगर मुझे भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित तौर पर भुवनेश्वर का चयन करूंगा।'
 

4 of 5
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'इसका एकमात्र कारण यही है कि भुवनेश्वर कुमार क्रिस गेल को बाहरी कोण पर गेंद कर सकते हैं जिससे वह असहज महसूस कर सकते हैं। मुझे अब भी याद है कि मैंने जो अंतिम टेस्ट मैच खेला था उसमें भुवनेश्वर कुमार ने किस तरह से क्रिस गेल को परेशान किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
तेंदुलकर ने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह मोहम्मद शमी के लिए थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण होगा लेकिन मेरा मानना है कि इस मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को चुना जाना चाहिए।' बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें