बर्मिंघम में बुधवार को वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला खेला गया। महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया और अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा।
पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने एक और शानदार पारी खेलते हुए वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक पूरा किया। बाबर ने इस शतक के साथ ही अपने 3000 एकदिवसीय रन भी पूरे किए और साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।