'मास्टर ब्लास्टर' ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तकनीक के दुरुपयोग को परेशान करने वाले बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर फैंस और सोशल मीडिया हैंडल्स से सतर्कता बरतने और गलत सूचना के प्रसार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है।
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर के साथ सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Insatagram- @saratendulkar
सचिन ने डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ये वीडियो फर्जी हैं। तकनीक के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को देखना परेशान करने वाला है। सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बड़ी संख्या में इस वीडियो, विज्ञापन और ऐप को रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदाई होने की जरूरत है। गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी ओर से त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण है।