फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: सचिन की बेटी सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, लोगों को याद आए शुभमन गिल

Sun, 13 Jun 2021 01:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में दिख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने शुभमन गिल को याद करना शुरू कर दिया। बीते साल सारा और शुभमन के बीच अफेयर की अफवाह उठी थी। 
विज्ञापन
सारा तेंदुलकर - फोटो : Insatagram- @saratendulkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। क्रिकेटरों की बेटियों की बात की जाए तो सारा की स्टाइल और अंदाज सबसे जुदा है। यही वजह है कि सारा जब कभी सोशल मीडिया पर कोई वीडियो शेयर करती हैं तो फैंस उसे काफी पसंद करते हैं। बीते कुछ समय पहले टीम इंडिया के उद्दीयमान खिलाड़ी शुभमन गिल के साथ उनके अफेयर होने की अफवाह आई। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह इन दिनों मुंबई में हैं। 

विज्ञापन


11 जून को सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह काफी मस्ती करते दिख रही हैं। सारा ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया तो लाइक और कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई। 

सारा इस वीडियो में अलग-अलग मूड में दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर की ओवर साइज्ड ड्रेस पहनी है। चश्मा लगाए सारा वीडियो में पाउट करते हुए देखी जा सकती हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को शुभमन गिल की याद आऩे लगी। वह कमेंट बॉक्स में जाकर शुभमन को टैग भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बीते साल आईपीएल के दौरान सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल के एक मैच के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया था। जिसके बाद ये अफवाह उठी कि सारा और शुभमन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही अफेयर की खबरों को इनकार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें