फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वानखेड़े पर गूंजा सचिन...सचिन... का नारा, अपनी फेवरेट जगह पर तेंदुलकर ने काटा केक

Wed, 25 Apr 2018 03:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ipl
विज्ञापन

'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर मंगलवार को 45 वर्ष के हुए। पूरे दिन तेंदुलकर को विश्वभर से बर्थ-डे विशेस मिली। सचिन तेंदुलकर ने अपनी फेवरेट जगह वानखेड़े स्टेडियम पर फैंस के बीच केक काटकर बर्थ-डे का जश्न मनाया। इस दौरान सचिन-सचिन के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान जब सचिन तेंदुलकर ने बर्थ-डे केक काटा तो दर्शक, खिलाड़ी, कमेंटेटेर और बाकी सपोर्ट स्टाफ सभी ने साथ मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मैच के दौरान सचिन के लिए वानखेड़े स्टेडियम में केक मंगवाया गया और सचिन के केक काटने के साथ ही पूरा स्टेडियम 'सचिन-सचिन' से गूंज उठा।

यह पहला मौका नहीं है जब सचिन के बर्थ-डे पर वानखेड़े स्टेडियम पर केक काटा गया हो। सचिन मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं और उनके पिछले बर्थ-डे पर भी आईपीएल मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम पर केक काटा गया था।
विज्ञापन


बता दें कि सचिन ने 24 साल के अपने क्रिकेट करियर में इंटरनेशनल क्रिकेट में 34357 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट और वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड हैं। सचिन ने वन-डे में 18426 रन और टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं। सचिन ने महज 16 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और उनका क्रिकेट करियर 24 साल का रहा था। इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए।

विज्ञापन

सुनील गावसकर ने बर्थ-डे पर सचिन को दिया स्पेशल गिफ्ट

सचिन तेंदुलकर
इस मौके पर एक और खास बात देखने को मिली। वह यह कि कमेंट्री कर रहे सुनील गावसकर मैच के शुरू होने से पहले सचिन से जब मिले तो उनके हाथ में एक लिफाफा था। उस लिफाफे में सचिन के लिए बेहद खास गिफ्ट था। 

कमेंट्री के दौरान जब इस बारे में पूछा गया तो वह पहले तो बताने से बच रहे थे, लेकिन जब जोर दिया गया तो उन्होंने बताया कि लिफाफे में सचिन के लिए गिफ्ट था। उन्होंने कहा कि आफ्टर शेव लोशन सचिन को काफी पसंद है। इसलिए मैंने मैंने उन्हें वही गिफ्ट किया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें