फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट: सचिन के विश्व कप जीत का यह लम्हा लॉरेस अवॉर्ड की रेस में

Sun, 12 Jan 2020 08:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ( विश्व कप 2011) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के ‘2011 विश्व कप जीत के जश्न को खेल की दुनिया में पिछले 20 साल के सबसे बेहतर लम्हों को जगह दी गई है। इन लम्हों को लॉरेस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। लॉरेस अवॉर्ड खेलों की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला छह विकेट से जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का चक्कर लगाया था। सचिन के इस लम्हे को ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है। पुरस्कार के लिए वोटिंग 10 जनवरी से 16 फरवरी तक होगी। विजेता की घोषणा 17 फरवरी को बर्लिन में होगी।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 2011 में वन-डे में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप जीता था। वह सचिन का छठा विश्व कप था। उससे पहले वे 2003 में फाइनल खेले थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें