फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोले गावस्कर, मुश्किल हालात से उबर जाएगा भारत

Sun, 12 Jan 2020 08:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शनिवार देश भर में हो रहे छात्रों का विरोध प्रदर्शन पर कहा कि मौजूदा मुश्किल हालात से भारत निकल जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे अतीत में वह कई संकट की स्थितियों से निपटने में सफल रहा है वैसे ही इस मुश्किल समय से भी बाहर निकल जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों में देश भर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

विज्ञापन


 नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ सबसे पहले जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में छात्रों का विरोध देखने को मिला। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र भी इस कानून के खिलाफ सड़क पर उतर गए। कुछ दिन पहले ही जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोगों ने हिंसा भी फैलाई।

गावस्कर ने 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के दौरान कहा कि देश मुश्किल में है। हमारे कुछ युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं, जबकि उन्हें अपनी कक्षाओं में होना चाहिए। सड़कों पर उतरने के कारण उनमें से कुछ को अस्पताल जाना पड़ा।’
विज्ञापन

 

70 वर्षीय गावस्कर ने कहा कि इनमें से अधिकतर छात्र कक्षाओं में हैं, अपना भविष्य को बेहतर बनाने और देश को आगे ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। एक देश के रूप में हम तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब हम सभी एकजुट हों। जब हम सभी सामान्य भारतीय हैं। खेल ने हमें यही सिखाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें