फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA v ENG: मोर्गन की कप्तानी पारी, अंतिम टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने जीती सीरीज

Mon, 17 Feb 2020 08:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराकर दौरे का अंत किया
  • इयोन मोर्गन ने जड़े सात छक्के, बटलर और बेयरस्टो के साथ खेली अर्धशतकीय पारी
  • मैन ऑफ दी मैच के साथ मैन ऑफ दी सीरीज से भी नवाजे गए कप्तान मोर्गन 
विज्ञापन
इयोन मोर्गन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है। रविवार को खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


सेंचूरियन में खेले गए निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन (66), टेम्बा बावुमा (49), क्विंटन डीकॉक (35) और डेविड मिलर (35) की तूफानी पारियों की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने कप्तान इयोन मोर्गन की 22 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी और जोस बटलर (57), जॉनी बेयरस्टो (64) के तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्गन ने अपनी पारी के दौरान सात ताबड़तोड़ छक्के लगाए, उन्हें मैन ऑफ दी मैच के साथ मैन ऑफ दी सीरीज भी दिया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें