Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
कोरोनावायरस का कहर जारी, चीन में मृतकों की संख्या 1700 के पार हुई
कोरोनावायरस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार चीनी सरकार ने बताया है कि कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 1765 हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर के निर्माण का खाका लेकर आज दिल्ली रवाना होंगे वासुदेवानंद सरस्वती
अयोध्या में अद्वितीय राम मंदिर निर्माण के खाके के साथ जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
निर्भयाः दोषियों की फांसी पर आज फिर सुनवाई, रवि काजी पहली बार करेंगे पवन की पैरवी
निर्भया के दोषियों की फांसी के लिए नए डेथ वारंट की मांग याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
गार्गी कॉलेज: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई आज, एक और गिरफ्तारी
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में बीते 6 फरवरी को आयोजित फेस्टिवल में बाहरी लोगों द्वारा छात्राओं के साथ की गई छेड़छाड़ मामले की हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज एजीआर का बकाया भुगतान कर सकती हैं टेलीकॉम कंपनियां, कार्रवाई का सता रहा डर
टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज सोमवार को समायोजित सकल आय (एजीआर) का बकाया भुगतान कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर