फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S. Badrinath: ऋतुराज-रिंकू को नहीं मिला श्रीलंका दौरे पर मौका, पूर्व खिलाड़ी ने लगाई BCCI की क्लास, कही यह बात

Sun, 21 Jul 2024 04:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने भारतीय टीम में चयन के मानदंडों पर नाराजगी व्यक्त की है। बद्रीनाथ ने टी20 टीम से ऋतुराज गायकवाड़ और वनडे टीम से रिंकू सिंह को बाहर किए जाने की आलोचना की।
विज्ञापन
ऋतुराज-रिंकू - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम बहुत जल्द श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी। बीसीसीआई ने हाल ही में टी20 और वनडे मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की। तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह को शामिल नहीं किया गया। इस पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलते देखा गया था। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने चार मैचों में 133 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। वहीं, रिंकू सिंह ने चौर मुकाबलों में 60 रन बनाए। इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद दोनों को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए मौका नहीं मिला।

बद्रीनाथ ने जताई नाराजगी
अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने भारतीय टीम में चयन के मानदंडों पर नाराजगी व्यक्त की है। बद्रीनाथ ने टी20 टीम से ऋतुराज गायकवाड़ और वनडे टीम से रिंकू सिंह को बाहर किए जाने की आलोचना की। उन्होंने  कहा कि खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए बुरे लड़के की छवि और शरीर पर टैटू की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन


बद्रीनाथ ने कहा, "कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको एक बुरे आदमी की छवि की जरूरत है। जब रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और अन्य को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है। ऐसा लगता है कि आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते में होना चाहिए, एक अच्छा मीडिया मैनेजर होना चाहिए और शरीर पर टैटू होना चाहिए।"

मुंबई से 22 जुलाई को रवाना होगी टीम
भारत को श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। भारत सूर्यकुमार यादव की अगुआई में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगा। भारतीय टीम मुंबई से 22 जुलाई को चार्टर्ड फ्लाइट से कोलंबो रवाना होगी। नायर और दिलीप भी टीम के साथ जा सकते है, जबकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डसकाटे टीम के साथ कब जुड़ेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें