फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमा से बाहर आए जेसी राइडर

Sat, 30 Mar 2013 05:41 PM IST
वेलिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेसी राइडर शनिवार को कोमा की स्थिति से बाहर आ गए। उनके मैनेजर आरोन क्ली ने यह जानदारी दी।
विज्ञापन


राइडर को पिछले बृहस्पतिवार सुबह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें सांस लेने के लिए चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ रही थी।

क्राइस्टचर्च के एक बार से निकलने के बाद राइडर पर हमला हुआ था और उनके सिर तथा फेफड़ों में गंभीर चोट आई थी।

इस हमले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने कहा कि वह किसी और आरोपी की तलाश में नहीं है। हालांकि गवाहों ने कहा था कि हमले में चार लोग तक शामिल थे और यह हमला किसी उकसावे के कारण नहीं लग रहा था।

क्ली ने कहा, ‘जेसी की हालत में इतना सुधार आया है कि अब वह कोमा से बाहर हैं और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। जेसी होश में हैं और हमारे साथ बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘बेशक इस प्रगति से हम खुश हैं। यह जेसी के उबरने की प्रक्रिया की शुरुआत भर है और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए अभी लंबा संघर्ष करना है लेकिन प्रगति सकारात्मक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें