फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन सकारिया: आईपीएल के पहले ही मैच में किया कमाल, पिता ड्राइवर तो भाई ने इसी साल की थी खुदकुशी

Tue, 13 Apr 2021 07:57 AM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अपने डेब्यू मैच में चेतन सकारिया ने शानदार गेंदबाजी की - फोटो : पीटीआई
सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने आज राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे सकारिया ने टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन बड़े विकेट लिए। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट चटकाकर पहली सफलता हासिल की। इसके बाद पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और रिचर्डसन को चलता किया।

सकारिया ने चार ओवर में कुल 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकनॉमी 7.75 रही। गेंजबाजी के साथ उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग भी की और निकोलस पूरन का शानदार कैच भी पकड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन, यहां तक पहुंचने का सकारिया का सफर बेहद कठिन था। शुरुआत से ही चेतन और उनके परिवार ने आर्थिक तंगी देखी, लेकिन चेतन ने अपने सपनों में किसी चीज को रुकावट नहीं बनने दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
चेतन सकारिया - फोटो : twitter@IPL
टेंपो चालक थे चेतन के पिता, घर में नहीं था टीवी
चेतन के पिता गुजरात के वरतेज में एक टेंपो चालक थे। हालांकि, दो साल पहले उन्होंने ये काम छोड़ दिया था। यही नहीं, आपको जानकर हैरान होगी कि चेतन के घर में पांच साल पहले तक टेलीविजन तक नहीं था, जिसकी वजह से चेतन मैच देखने के लिए अपने दोस्त के घर जाया करते थे। चेतन के बचपन से लेकर अब तक का संघर्ष सिखाता है कि अगर आप किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो फिर आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं हो सकती।
विज्ञापन

3 of 4
chetan sakariya - फोटो : Facebook/Akshay Bandekar
इसी साल जनवरी में भाई ने कर ली थी आत्महत्या
चेतन के छोटे भाई राहुल ने इसी साल जनवरी महीने में आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे, और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था। वहीं, जब चेतन घर वापस आए, तब भी उसके कई दिनों बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें इस बारे में बताया था। चेतन कहते हैं कि अगर आज उनके भाई साथ होते तो, उन्हें काफी खुशी होती। चेतन के साथ जो हुआ उसका दर्द वो और उनके घरवालों के अलावा कोई नहीं समझ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
chetan sakariya - फोटो : Twitter/BCCI
दुनिया को गेंदबाजी का दमखम दिखाने को तैयार
पिछले साल आईपीएल-2020 यूएई में खेला गया था, जहां चेतन बतौर नेट गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ वहां गए थे। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ साइम कैटिच और माइक हेसन को काफी प्रभावित किया था। चेतन का कहना है कि अब जब उन्हें पैसे मिलेंगे, तो किसी अच्छी कॉलोनी में घर खरीदेंगे। भले ही चेतन ने अब तक काफी दुख देखे, लेकिन अब वो दुनिया को अपनी गेंदबाजी का दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें