फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs PBKS Playing 11: राजस्थान को खलेगी बटलर की कमी, पंजाब से मैच आज, देखें कैसी होगी संभावित प्लेइंग 11

Wed, 15 May 2024 03:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Rajasthan Royals vs Punjab Kings Playing 11 Prediction : रॉयल्स का सबसे मजबूत पहलू उनकी गेंदबाजी इकाई है जिसने लगभग पूरे सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में संदीप शर्मा का 8.07 का इकोनॉमी रेट और शुरुआती ओवरों में ट्रेंट बोल्ट का 8.38 का इकोनॉकी रेट टीम के लिए प्रभावशाली रहा है।  
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को अपना 13वां मुकाबला खेलने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। अब दो स्थानों के लिए पांच टीमों के बीच जंग जारी है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं।
विज्ञापन

रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान ने किया शानदार प्रदर्शन 
पराग के लिए इस साल घर वापसी खास है क्योंकि उन्होंने 153 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन ने पराग को अगली टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का दावेदार बना दिया है जहां उनके अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने की उम्मीद है। जब भी ऐसा होगा तब पराग सीनियर टीम की प्रतिष्ठित नीली जर्सी पहनने वाले पूर्वोत्तर के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। यहां इस 22 वर्षीय खिलाड़ी के लिए समर्थन स्वाभाविक होगा और इससे पंजाब के खिलाफ संजू सैमसन और उनकी टीम को भी मदद मिलेगी।

आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL
शशांक-आशुतोष ने किया प्रभावित 
पंजाब किंग्स के लिए मौजूदा सत्र में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम एकजुट होकर प्रभावी प्रदर्शन करने में विफल रही। सत्र के अधिकांश हिस्से से चोट के कारण कप्तान शिखर धवन की अनुपस्थिति ने मामले को और बिगाड़ दिया क्योंकि कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन कप्तानी करते हुए प्रभावी नजर नहीं आए।

संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
संजू का बढ़ा कद 
दूसरी तरफ, कप्तान के रूप में सैमसन का कद बढ़ गया है और मौजूदा सत्र एक बल्लेबाज के रूप में उनका सर्वश्रेष्ठ सत्र होने की उम्मीद है। वह पहले ही 486 रन के साथ अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर हैं। यशस्वी जायसवाल (344 रन) और जोस बटलर (359 रन) के स्तर को देखते हुए इस सलामी जोड़ी के लिए मौजूदा सत्र औसत रहा है।

आईपीएल 2024 राजस्थान बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
गेंदबाजी मजबूत पक्ष 
रॉयल्स का सबसे मजबूत पहलू उनकी गेंदबाजी इकाई है जिसने लगभग पूरे सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में संदीप शर्मा का 8.07 का इकोनॉमी रेट और शुरुआती ओवरों में ट्रेंट बोल्ट का 8.38 का इकोनॉकी रेट टीम के लिए प्रभावशाली रहा है। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी ने भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन/जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल और कगिसो रबाडा।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 65वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है राजस्थान और पंजाब के बीच 65वां  मुकाबला?
राजस्थान और पंजाब के बीच आईपीएल 2024 का 65वां मुकाबला 15 मई यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा राजस्थान और पंजाब के बीच 65वां मैच?
राजस्थान और पंजाब के बीच लीग का 65वां मैच गुवाहाटी के बारसरपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा राजस्थान और पंजाब के बीच मैच?
राजस्थान और पंजाब के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें