फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोहित ने कोहली से बार-बार कहा पर कैप्टन ने मानी सिर्फ धोनी की बात

Tue, 13 Feb 2018 08:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया में 'धोनी रिव्यू सिस्टम' के नाम से जाना जाने लगा है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि उनके द्वारा लिए गए डीआरएस अधिकतर सही साबित हुए हैं। कप्तान विराट कोहली को जब भी मैदान पर रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल करना होता है तो वह सबसे पहले धोनी की ओर देखते हैं। अगर धोनी कहते हैं रिव्यू लो तब भी कोहली अंपायर की ओर इशारा करते हैं। 
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हुआ था चौथे वन-डे में भी। जसप्रीत बुमराह द. अफ्रीकी की पारी का 8वां ओवर फेंक रहे थे और उनका सामना कर रहे थे हाशिम अमला। इस ओवर की तीसरी बॉल बुमराह इनस्विंग फेंकते हैं, जिस पर अमला बिट होते हैं और बॉल उनके पेड को छूकर विकेट के पीछे धोनी के दस्तानों में जाती है। इस पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी उत्साहित होकर अंपायर से आउट की अपील करते हैं। अंपायर अमला को नॉट आउट करार देते हैं, इस पर रोहित शर्मा कप्तान कोहली की ओर रिव्यू लेने का इशारा करते हैं पर विराट धोनी की ओर देखते हैं और धोनी उन्हें मना कर देते हैं। 

देखिए वीडियो-
 

 
विज्ञापन

धोनी की बात मानकर कोहली ने की समझदारी

हाशिम अमला - फोटो : BCCI
इस बॉल को जब रिप्ले में देखा गया तो साफ हो गया कि बॉल अमला के पिछले पैड को छूकर धोनी के दस्तानों में गई थी और कोहली यदि रिव्यू ले लेते तो वह अपना एक रिव्यू जाया कर देते। इससे पहले भी कई मौकों पर कोहली ने धोनी की सलाह मानकर समझदारी दिखाई है। इसके अलावा धोनी फील्डिंग के वक्त भी कोहली को सलाह देते हुए दिखाई देते रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें