फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफीः ईशान किशन ने तोड़ा धोनी के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड

Tue, 13 Feb 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : File
विज्ञापन
झारखंड के कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन ने सोमवार को विजय हजारे वन-डे क्रिकेट ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ 7 छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया। धोनी ने 2016-17 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन


किशन ने इस मैच में 93 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं रही। टॉस जीतकर सौराष्ट्र ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 329 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से रवींद्र जडेजा ने 116 गेंदों में सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने 48.2 ओवर में 333 रन बनाए।
 
विज्ञापन

धोनी से पहले सौरव तिवारी तोड़ चुके हैं धोनी का रिकॉर्ड

सौरव तिवारी - फोटो : File
बता दें कि धोनी का यह रिकॉर्ड झारखंड के ही सौरव तिवारी पहले ही तोड़ चुके हैं। तिवारी ने 2016-17 में सौरव तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ एक ही पारी में 7 छक्के लगाए थे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें