फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिले रोहित समेत तीन अन्य खिलाड़ी, चैंपियन बनने की दी बधाई

Fri, 05 Jul 2024 04:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी।
विज्ञापन
सीएम शिंदे से मिले भारतीय खिलाड़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान मुंबई के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भी मौजूद रहे। बता दें कि, भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर गुरुवार को लौट आई। इसके बाद रोहित शर्मा की सेना वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, जहां जीत का जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने विश्व चैंपियन टीम को सौंपी इनामी राशि
बारबाडोस से वापसी के बाद गुरुवार को जोरदार स्वागत हुआ। पूरे दिन देश में जश्न का माहौल रहा। बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए विजय परेड का इंतजाम किया गया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों की मौजूदगी में खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बोर्ड ने विश्व विजेता टीम को 125 करोड़ का चेक सौंपा।

भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
भारत ने शनिवार (29 जून) को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें