फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit-Shreyas Dance: 'कोई शहरी बाबू' गाने पर श्रेयस ने रोहित-शार्दुल को सिखाया डांस, देखें VIDEO

Fri, 26 Nov 2021 06:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा 'कोई शहरी बाबू' गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
डांस करते रोहित, श्रेयस और शार्दुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा। यह श्रेयस का डेब्यू टेस्ट था और उनकी पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। टी-20 फॉर्मेट में भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा ने भी रोहित के शतक पर तारीफ की थी। अब शुक्रवार को रोहित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रेयस रोहित और शार्दुल ठाकुर को डांस सिखाते नजर आए। 
विज्ञापन


रोहित के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा 'कोई शहरी बाबू' गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में श्रेयस सबसे आगे खड़े हैं, जबकि रोहित और शार्दुल उन्हें फॉलो कर रहे हैं। तीनों सफलतापूर्वक डांस स्टेप्स करने के बाद एक दूसरे को बधाई भी देते हैं और काफी खुश नजर आए। 
 

श्रेयस पहले भी अपनी बहन के साथ कई डांस के वीडियो शेयर कर चुके हैं। अब श्रेयस का एक और डांस वीडियो ये साबित कर रहा है कि 26 साल का यह खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी सुपरहिट है। रोहित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- वेल डन @ श्रेयस41 सही मूव ले रहे हो। इस वीडियो के अपलोड होते हैं आधे घंटे के अंदर लाखों लोगों ने इसे देखा।
विज्ञापन


श्रेयस ने शुक्रवार को अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 16वें भारतीय बन गए। उन्होंने 105 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा भी टेस्ट डेब्यू पर सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। भारत ने कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पहली पारी में 345 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 129 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें