फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puducherry Rain: पुडुचेरी में भारी बारिश का कहर, सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कीं

Fri, 26 Nov 2021 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी

सार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी इस समय भारी बारिश के संकट से जूझ रहा है। प्रशासन ने यहां हालात को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों में दो दिन की छुट्टी का एलान किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार की रात शुरू हुआ भारी बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारी बारिश की वजह से पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में शुक्रवार और शनिवार को लिए छुट्टी करने का एलान किया गया है। इन दोनों दिनों के लिए मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री एक नमहशिवायम ने संबंधिक अधिकारियों और विभागों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें