फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: कप्तान रोहित ने बताया- दक्षिण अफ्रीका से क्यों हारा भारत, अश्विन से 18वां ओवर कराने की वजह भी बताई

Mon, 31 Oct 2022 12:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

भारत की खराब फील्डिंग पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि अगर भारत ने मौके नहीं गंवाए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एडेन मार्करम को तीन जीवनदान दिए। 
 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फील्डिंग को इसका जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि हमनें दक्षिण अफ्रीका को बहुत ज्यादा मौके दिए। हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी। इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने अश्विन से 18वां ओवर कराने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि 20वें ओवर में स्पिन गेंदबाजों का क्या हाल होता है, वह देख चुके हैं। इसी वजह से उन्होंने अश्विन से 18वां ओवर कराया। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ की मुश्किल पिच पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 68 रन का योगदान दिया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार और वेन पार्नेल ने तीन विकेट लिए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद एडेन मार्करम और डेविड मिलर के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने भारत से मैच छीन लिया। इस दौरान भारतीय टीम ने मार्करम को तीन जीवनदान दिए। इसका फायदा उठाकर उन्होंने मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

Virat Kohli Video: ऑस्ट्रेलिया में एक और विवाद, कमरे में फैन के घुसने से विराट नाराज, उठाया निजता का मुद्दा

अश्विन से क्यों कराया 18वां ओवर
दक्षिण अफ्रीका को 18 गेंदों में 25 रन चाहिए थे और छह विकेट बचे हुए थे। रोहित ने अश्विन से गेंदबाजी कराने का फैसला किया। क्योंकि, पर्थ की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और अश्विन का एक ओवर बचा हुआ था। रोहित को यह ओवर खत्म करना था। हालांकि, मिलर ने इसका फायदा उठाया और शुरुआती दो गेंदों में दो छक्के जड़ा दिए। यहीं से दक्षिण अफ्रीका की जीत तय हो गई थी। अश्विन ने इस ओवर में एक विकेट भी लिया, लेकिन यह ट्रिस्टन स्टब्स का था। अंत में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

मैच के बाद, रोहित ने कहा कि "मैंने देखा है कि स्पिनरों के साथ आखिरी ओवर में क्या होता है, इसलिए मैं बस दूसरी तरफ जाना चाहता था और देखना चाहता था कि क्या मैं अश्विन को आखिरी ओवर देने की बजाय उनके ओवर पहले ही खत्म कर सकता हूं। मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता था कि सीमर सही ओवरों में गेंदबाजी करें, लेकिन ईमानदारी से, जब आपके पास इस तरह के विकल्प होते हैं, तो आपको किसी न किसी समय पर उनका उपयोग करना होता है। मुझे लगा कि नया बल्लेबाज [स्टब्स] आया है, यह अश्विन के गेंदबाजी करने का एकदम सही समय था। लेकिन ऐसी चीजें होती हैं। मिलर ने कुछ अच्छे शॉट भी खेले।"

T20 WC: महिला कमेंटेटर का खतरनाक स्टंट, पर्थ में स्टेडियम की छत पर उल्टा लटककर की कमेंटरी, देखें तस्वीरें

रोहित ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, जब आप उस स्कोर [40 रन पर तीन विकेट] को देखते हैं, तो आप हमेशा सोचेंगे कि आप मैच में हैं, क्योंकि पिच ऐसी है कि किसी भी समय तेज गेंदबाजों को विकेट मिल सकता है। लेकिन मुझे लगा कि मार्कराम और मिलर ने मैच जीताने वाली साझेदारी की। हमने मैदान में खराब प्रदर्शन किया। हमने दक्षिण अफ्रीका को बहुत सारे मौके दिए। हम पहले भी इतनी ठंड में खेल चुके हैं। इसलिए यह कोई बहाना नहीं है। हमने खराब प्रदर्शन किया। 

रोहित ने आगे कहा "पिछले दो मैच जो हमने खेले, हम मैदान में बहुत अच्छे थे और हम उस फील्डिंग में लगातार बने रहना चाहते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हम अपने मौके नहीं पकड़ सके, कुछ रन-आउट हम चूक गए, जिसमें मैं भी शामिल था। लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखने और इस बारे में सोचने की जरूरत है कि हमारे लिए क्या आ रहा है और इस खेल से सीख लेने की जरूरत है, हमें इस तरह के खेलों में क्या करना चाहिए।"

IND vs SA: क्या अश्विन ने मिलर को मांकडिंग न कर की भारी भूल, इस वजह से हारा भारत? देखें VIDEO

विज्ञापन

रोहित के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी भारत की खराब फील्डिंग को हार का जिम्मेदार बताया। भुवनेश्वर ने कहा कि अगर भारत की तरफ से वह कैच पकड़ा गया होता और रन आउट के मौके भुना लिए गए होते तो मैच का नतीजा अलग होता। 

अफ्रीका ने रणनीति के तहत अश्विन के खिलाफ रन बटोरे 
अश्विन ने अपने चार ओवरों में 10.75 की इकॉनमी रेट से 43 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने चार छक्के खाए और पूरे मैच में सबसे महंगे गेंदबाज रहे। मैच के बाद, एडेन मार्कराम से पूछा गया कि क्या दक्षिण अफ्रीका ने अश्विन के खिलाफ रन बटोरने का प्लान बनाया था। तो उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि जब तेज गेंदबाजों पर रन बनाना मुश्किल होगा तो स्वाभाविक रूप से हमारा खेल ऐसे ही आगे बढ़ेगा। हमें उम्मीद थी कि वे केशव महाराज के खिलाफ रन बनाने की कोशिश करेंगे। मुझे यकीन है कि उन्होंने उम्मीद की होगी कि हम अश्विन के खिलाफ रन बटोरेंगे। क्योंकि, तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना मुश्किल था।"

T20 WC: एक और गलती भारत के लिए खड़ी कर सकती है परेशानी, सेमीफाइनल की दौड़ में फिर होगी पाकिस्तान की एंट्री!

मार्करम ने आगे बताया कि भारत ने शुरुआती 10 ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी और मैच इस स्थिति में पहुंच गया था कि ड्रिंक्स के बाद उन्हें किसी न किसी गेंदबाज के खिलाफ बड़े शॉट खेलने थे। इस मैच में वह ऐसा करने में सफल रहे। कई बार वह इसमें फेल भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप उस गेंदबाज को चुनते हैं, जिसके खिलाफ आप सबसे ज्यादा सहज होते हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अश्विन के खिलाफ बड़े शॉट खेलने का फैसला किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें