फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले रोहित बोले- गेल से प्रेरणा लेकर तोड़ा उनका रिकॉर्ड

Thu, 12 Oct 2023 02:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था। अब रोहित गेल से तीन छक्के ज्यादा लगा चुके हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर विश्व कप के मैच में रोहित ने 81 गेंद में 131 रन बनाये। उन्होंने पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में अपने 556 छक्के पूरे कर लिए। रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था। अब रोहित गेल से तीन छक्के ज्यादा लगा चुके हैं।
विज्ञापन


रोहित ने 453 मैचों में 556 छक्के लगाए हैं, जबकि क्रिस गेल ने 483 मुकाबलों में 553 छक्के लगाए थे। रोहित ने गेल की तुलना में 30 मैच कम खेले हैं। बीसीसीआई ने रोहित का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘यूनिवर्स बॉस तो यूनिवर्स बॉस हैं। मैंने उनसे ही प्रेरणा ली है। इतने साल में हमने देखा है कि वह छक्के लगाने की मशीन हैं। वो भी यही जर्सी (नंबर 45) पहनते हैं। मुझे यकीन है कि वह खुश होंगे, क्योंकि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही विश्व रिकॉर्ड है।’’



रोहित ने कहा कि छक्के लगाने की काबिलियत हासिल करने में काफी मेहनत लगी है। उन्होंने कहा ,‘‘जब मैंने खेलना शुरू किया तो कभी सोचा नहीं था कि छक्के लगा सकूंगा। इसके लिये काफी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि वह रंग लाई। मैं कभी संतुष्ट नहीं होता और मैं इस लय को कायम रखना चाहता हूं। मेरा फोकस उसी पर है। मेरे लिये यह खुशी का छोटा सा पल है। यह विश्व कप है जिसका प्रारूप अलग है। नौ लीग मैच , सेमीफाइनल और फिर फाइनल। हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि मैच दर मैच रणनीति बनाएं।’’
विज्ञापन


रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पांच छक्के और 16 चौके लगाए। उन्होंने 84 गेंद में 131 रन की पारी खेली। उनके बेहतरीन शतक के दम पर भारत ने 90 गेंद रहते आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। रोहित को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वनडे विश्व कप में यह भारत की दूसरी जीत थी। चार अंक के साथ भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें