फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कप्तानी से हटने के बाद रोहित की पहली तस्वीर, रितिका के साथ दिखे; चेहरे पर चिंता देख फैंस हुए परेशान

Sun, 17 Dec 2023 08:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। रोहित और रितिका अन्य बच्चों के पैरेंट्स के बीच बैठे दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के मुताबिक, समायरा ने समारोह के दौरान मंच पर परफॉर्म भी किया।
विज्ञापन
रोहित और रितिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा की पहली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह मुंबई के एक स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए। यह वही स्कूल है जहां उनकी बेटी समायरा फिलहाल पढ़ रही हैं। यह तस्वीर आईपीएल 2024 सीजन से पहले रोहित को मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हटाए जाने और हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाए जाने के कुछ घंटों बाद की ही है।
विज्ञापन


मुंबई ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। रोहित और रितिका अन्य बच्चों के पैरेंट्स के बीच बैठे दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के मुताबिक, समायरा ने समारोह के दौरान मंच पर परफॉर्म भी किया। हालांकि, फैंस इस कार्यक्रम में रोहित और रितिका के उदास चेहरे को देखकर चिंतित दिखे। कई फैंस ने तो इस तस्वीर को रोहित की कप्तानी से जोड़ा है।

समायरा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान
रोहित 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। तब सीजन के बीच में ही रिकी पोंटिंग ने कप्तानी छोड़ी थी। रोहित के बीच सीजन कमान संभालते ही मुंबई इंडियंस ने फाइनल में चेन्नई को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुंबई ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी आईपीएल जीता था। अपने कार्यकाल के दौरान रोहित ने फ्रेंचाइजी को 158 आईपीएल मैचों में 87 जीत दिलाई, जो कि इस समय सीमा में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। धोनी 82 जीत के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

रोहित और रितिका - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई ने 2022 में हार्दिक को रिलीज किया था
2015 में मुंबई इंडियंस के लिए एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में डेब्यू करने वाले हार्दिक को फ्रेंचाइजी ने 2022 में रिलीज कर दिया था। तब गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने कप्तान के रूप में साइन किया था। इस ऑलराउंडर की अगुआई में टीम ने उस साल खिताब जीता था और 2023 में रनर अप रही थी।

रोहित और रितिका - फोटो : सोशल मीडिया
जयवर्धने ने फैसले को लेकर क्या कहा था?
मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा था कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है। इन सभी ने सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया। इसी विचारधारा के तहत हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
जयवर्धने ने की रोहित भी की थी तारीफ
जयवर्धने ने कहा- हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल बेहद शानदार रहा। उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अपार सफलता दिलाई, बल्कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में अपनी जगह भी बनाई है। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें