टीम इंडिया के 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा लगातार
दक्षिण अफ्रीका में अपने खामोश बल्ले के कारण आलोचना का शिकार होते रहे, लेकिन वन-डे सीरीज के पांचवें मैच में उन्होंने शानदार 115 रन की शतकीय पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टीम इंडिया ने इस मैच में द. अफ्रीका को न सिर्फ 73 रन से मात दी बल्कि 26 साल के लंबे इंतजार के बाद सीरीज पर कब्जा भी किया। भारत फिलहाल मौजूदा सीरीज में 4-1 से आगे और सीरीज का अंतिम मैच 16 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा।
रोहित ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने शतक का जश्न नहीं बनाया। आइए जानते हैं उन्होंने इसके बारे में क्या कहा...