फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: बीसीसीआई की 'इंसेटिव स्कीम' पर आया कप्तान रोहित का रिएक्शन, टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही यह बात

Sun, 10 Mar 2024 03:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई की 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' पर रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट असली फॉर्मेट था और रहेगा...बीसीसीआई और जय शाह को टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए देखना बहुत अच्छा है।"
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला टेस्ट में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम को जीत का तोहफा दिया। शनिवार को बोर्ड की तरफ से  बोर्ड ने शनिवार को 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' की घोषणा की। इसके तहत खिलाड़ियों को मैच फीस के अतिरिक्त फीस देने का निर्णय लिया गया। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली टीम को 4-1 से सीरीज में हराया। धर्मशाला में खेले गए आखिरी मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराकर बैजबॉल की धज्जियां उड़ा दीं। यह मैच सिर्फ तीन में समाप्त हो गया। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर और टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया।

रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया
बीसीसीआई की 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' पर रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट असली फॉर्मेट था और रहेगा...बीसीसीआई और जय शाह को टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए देखना बहुत अच्छा है।"
विज्ञापन


इस योजना से किन खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा?
'इंसेटिव स्कीम' की घोषणा करते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि एक सीजन में नौ टेस्ट मैच खेले जाते हैं। अगर कोई खिलाड़ी चार से कम मुकाबले खेलता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेगा। वहीं, पांच-छह टेस्ट (50 प्रतिशत से अधिक) खेलने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर प्रति मैच 30 लाख रुपये या प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने पर 15 लाख रुपये प्रति मैच का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा सात से अधिक मैच (75 प्रतिशत से अधिक) खेलने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर प्रति मैच 45 लाख रुपये या प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर प्रति मैच 22 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें