फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रत्न बनकर गदगद रोहित शर्मा, फैंस से कहा- आप लोगों के बिना यह संभव नहीं होता

Sat, 22 Aug 2020 08:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खेल रत्न पुरस्कार को शनिवार को अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके बिना यह ‘संभव नहीं होता’। रोहित को टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला पहलवान विनेश फोगाट और पैरा एथलीट थांगवेलु मरियप्पन के साथ इस साल देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए चुना गया है।

विज्ञापन




भारत की सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान ने ट्विटर पर लिखा, 'अभी तक का सफर शानदार रहा है और इस तरह का खेल पुरस्कार मिलना सचमुच सम्मान की बात है और मैं इसके लिए बहुत खुश हूं और यह आप सभी की वजह से मिला है। आपके समर्थन के बिना, यह संभव नहीं हो पाता।'

रोहित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘समर्थन करते रहिए और मैं आपसे वादा करता हूं कि देश को और गौरवांवित करता रहूंगा। अभी हम सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं तो आप सभी को मैं ‘वर्चुअली’ गले लगाता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें