फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 की तारीख आ गई, फरवरी 2021 में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा भारत

Sat, 22 Aug 2020 06:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुखिया सौरव गांगुली ने आज टीम इंडिया के 2021 सत्र के बारे में खुलासा किया है। गांगुली ने राज्य संघों को एक पत्र लिखा, जिसमें अगले 10-12 महीनों के शेड्यूल का जिक्र किया गया है। गांगुली ने लिखा कि भारतीय टीम इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, इसके बाद 2021 फरवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इस सीरीज के बाद अप्रैल में आईपीएल का 14वां सीजन खेला जाएगा।

विज्ञापन

 

सौरव गांगुली ने सभी राज्य संघों को पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद भारत अगले साल फरवरी में पूरी श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। बोर्ड अध्यक्ष ने राज्य इकाईयों को यह भी सूचित किया कि 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा जो आगामी चरण के पांच महीने के अंदर ही होगा। आईपीएल का आगामी चरण 10 नवंबर को समाप्त होगा। पिछले दो महीनों में राज्य इकाईयों को यह गांगुली का दूसरा पत्र है और इसमें उन्होंने भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में भारत की प्रतिबद्धताओं की जानकारी भी दी, उन्होंने कहा कि भारत अगले साल टी-20 विश्व कप और 2023 में वन-डे विश्व कप की मेजबानी को तैयार है।

गांगुली ने कहा, ‘बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम अपनी एफटीपी की प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखेंगे। सीनियर भारतीय पुरूष टीम इस साल दिसंबर में होने वाली श्रृंखला खेलने के लिये आस्ट्रेलिया जाएगी और हम अगले साल फरवरी के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए देश में लौटेंगे।’ उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त इकाईयों को ईमेल में कहा, ‘इसके बाद अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 होगी। ’ उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 और 2023 में 50 ओवर के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा।’

विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि भारतीय महिला टीम के दौरे पर चर्चा चल रही है लेकिन इसके बारे में और कुछ नहीं बताया। उन्होंने सभी राज्य संघों को आश्वस्त किया कि घरेलू क्रिकेट तभी शुरू होगा जब कोविड-19 महामारी के बीच हालात सुरक्षित होंगे लेकिन उन्होंने सत्र शुरू होने की तारीख नहीं बतायी। सामान्य हालात में घरेलू सत्र अगस्त में शुरू होता है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण कैलेंडर गड़बड़ा गया है और गांगुली के गुरूवार को राज्य संघों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट हो गया कि बोर्ड ने अभी तारीख तय नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें