रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और देश में रहकर अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने एक मामले में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। उन्होंने लगातार आठवीं साल भारत के लिए एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च स्कोर के साथ साल का अंत किया।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने इस साल बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 रन की पारी खेली थी, जो साल 2020 में किसी भारतीय खिलाड़ी की तरफ से उच्च स्कोर रहा। साल की आखिरी सीरीज में भी हार्दिक पांड्या ही सबसे अधिक 92 रन बना पाए।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भारत के लिए साल की आखिरी श्रृंखला थी और कैनबरा का मुकाबला आखिरी एकदिवसीय मैच, लेकिन इस सीरीज में भारत की तरफ से कोई भी खिलाड़ी सैकड़ा तो दूर रोहित के सर्वोच्च स्कोर के करीब भी नहीं पहुंच पाया।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें आंकड़ों की तो रोहित ने 2013 से 2020 तक क्रमशः 209, 264, 150, 171*, 208*, 152, 159 और 119 रन की पारियां खेली।
गौरतलब है कि रोहित को आईपीएल 2020 के दौरान मांशपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ा, इसके बाद उन्होंने फाइनल मुकाबला खेला और कोरोना से संक्रमित अपने पिता से मिलने मुंबई लौट गए। उनकी चोट को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में जगह नहीं दी। जबकि टेस्ट सीरीज में आखिरी दो मैचों के लिए 11 दिसंबर तक फिटनेस साबित करने का समय दिया।