फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: रोहित ने आईपीएल में बनाया छक्कों का एक और कीर्तिमान, धोनी से निकले आगे

Sat, 17 Apr 2021 08:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

  • रोहित शर्मा आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय 
  • उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे किया।  
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान का तमगा हासिल कर चुके रोहित ने शनिवार को छक्कों के मामले में रिकॉर्ड बनाया। वह अब आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया। उनके नाम अब 198 पारी में 217 छक्के हो गए हैं और वह धोनी के 216 छक्कों से आगे निकल गए हैं। हालांकि आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने अभी तक टूर्नामेंट में 351 छक्के लगाए हैं और उनके आसपास भी कोई नहीं है। दूसरे स्थान पर मौजूद एबी डीविलियर्स के नाम पर 237 छक्के दर्ज हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित ने इसके अलावा एक और मुकाम हासिल किया। वह अब टी-20 में बतौर कप्तान 4000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. उनके अब 4004 रन हो गए हैं. इस मामले में विराट कोहली (6044) के सर्वाधिक रन हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
बात करें रोहित की पारी की तो सनराइजर्स के खिलाफ भी वह तेज शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 25 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें विजय शंकर ने धीमी गेंद पर आउट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें