फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा का प्रैंक: हिटमैन का हाथ छूने से डरती रहीं रितिका फिर हुआ कुछ ऐसा कि बन गया मजाक, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 05 Oct 2021 10:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी पत्नी रितिका के साथ मजाक करते दिख रहे हैं। यह वीडियो रोहित ने खुद ही शूट किया है।
 
विज्ञापन
रोहित का प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिटमैन अपनी पत्नी रितिका के साथ प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में रितिका पहले तो रोहित का हाथ छूने से डरती हैं, लेकिन बाद में उनका हाथ खुलता है तो रितिका का मजाक बन जाता है। रोहित ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो में मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


यब वीडियो रोहित ने खुद ही शूट किया है। वो अभी अपने परिवार के साथ यूएई में हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, हालांकि मुंबई के लिए अब हर मैच करो या मरो वाला हो गया है और हारने पर हिटमैन की टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में रोहित शर्मा अपने हाथ में टॉफी लेकर पत्नी रितिका के पास जाते हैं और उनसे हाथ छूने को कहते हैं, लेकिन रितिका ऐसा करने से डरती हैं। रोहित के बहुत कहने पर वो उनका हाथ छूती हैं और फिर शर्मा जी के हाथ से टॉफी निकलती है। टॉफी देखने के बाद रितिका ऐसी प्रतिक्रिया देती हैं कि लोग उनका मजाक बना रहे हैं। मुंबई इंडियंस के हैंडल से इस वीडियो पर लिखा गया रो-द प्रैंकस्टर। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान ने इस पोस्ट पर स्माइली के साथ रिएक्ट किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें