फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: रोहित शर्मा ने टी20 में तोड़ा नेहरा और पठान का यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Thu, 22 Feb 2018 04:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और आशिष नेहरा - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले जिस तरह के फॉर्म में थे उससे लग रहा था कि इस बार वह अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देंगे। लेकिन हुआ क्या वह सबके सामने है। बस वन-डे सीरीज के 5वें को छोड़ दें तो इस दौरे पर उनका बल्ला खामोश ही रहा है। 
विज्ञापन


उनके इस खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को कभी भी मजबूत शुरुआत नहीं मिली और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में भी नाकाम रही। टेस्ट, वन-डे और अब टी20 सीरीज में भी वह विराट कोहली की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। 

रोहित पहले टी20 मुकाबले में 15 रन और फिर दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। शून्य पर आउट होने के साथ ही उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जिसे वह कभी भी नहीं भुला पाएंगें। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रोहित ने तोड़ा नेहरा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में रोहित जब मैदान पर उतरे तो उनसे आतिशी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह जूनियर डाला की पहली बॉल पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस शून्य के साथ ही उनके नाम टी20 में 4 बार बार गोल्डन डक पर आउट होने का कीर्तिमान दर्ज हुआ।

बता दें कि रोहित अब भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार टी20 में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। रोहित से पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड आशीष नेहरा और ऑलराउंडर यूसुफ पठान के नाम दर्ज था। यह दोनों तीन-तीन बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें