प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावी दौरे पर है। नागालैंड में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मेघालय पहुंचे और वहां फुलबारी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है पुराने पत्ते यहां झड़ने वाले हैं और कमल का फूल खिलने वाला है।'
पीएम ने कहा कि ये समय मेघालय में परिवर्तन का है। प्रदेश की मौजूदा सरकार के समक्ष कोई राजनीतिक चुनौती नहीं है इसलिए वह जनता के अधिकारों को नजरअंदाज कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी मेघालय की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां एक ऐसी सरकार है जिसके शासन में बिना कमीशन के कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने आपके 50 साल बर्बाद कर दिए हैं। कांग्रेस ने कभी अपने काम का हिसाब नहीं दिया। अगर मेघालय में बीजेपी की सरकार बनी तो वो यहां की जनता को पाई पाई का हिसाब देगी।