फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: एशिया कप मैच देखने के लिए रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला जा रहे पाकिस्तान, कहा- यह यात्रा राजनीतिक नहीं

Mon, 04 Sep 2023 02:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई के पदाधिकारी ने पाकिस्तान के लाहौर में होने वाले दो मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। गद्दाफी स्टेडियम में पांच सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। इसके बाद इसी मैदान पर छह तारीख को पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में खेलेगी।
विज्ञापन
रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप के मैच देखने के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के पदाधिकारियों में इसके लिए आमंत्रित किया था। पंजाब के अमृतसर हवाई हड्डे पर पहुंचने के बाद राजीव शुक्ला ने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा, ''दो दिवसीय दौरा पूरी तरह से क्रिकेट के नजरिए से है, राजनीतिक कुछ भी नहीं है।''
विज्ञापन


बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ''मैं अपनी यात्रा का इंतजार कर रहा हूं।'' बीसीसीआई के पदाधिकारी ने पाकिस्तान के लाहौर में होने वाले दो मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। गद्दाफी स्टेडियम में पांच सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। इसके बाद इसी मैदान पर छह तारीख को पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में खेलेगी। यह एशिया कप के मौजूदा संस्करण में पाकिस्तान में आयोजित होने वाला आखिरी मैच होगा। बाकी के मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होने हैं।

2004 में भी पाकिस्तान गए थे राजीव शुक्ला
बिन्नी और शुक्ला के अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकल में हुए मैच में मौजूद थे। इसके बाद तीनों तीन सितंबर को भारत वापस आ गए। अब बिन्नी और राजीव शुक्ला पाकिस्तान जा रहे हैं। राजीव शुक्ला 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में गई टीम के साथ भी पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन

रात्रिभोज के लिए किया गया आमंत्रित
दरअसल, बिन्नी और शुक्ला दोनों को चार सितंबर को पीसीबी द्वारा लाहौर में आयोजित होने वाले आधिकारिक रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें