वर्ल्ड कप शुरु होने में बस चार दिन बाकी है। इस महा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 14 टीमों के साथ्ा-साथ्ा दुनिया भर के लोग विश्व कप शुरु होने को लेकर बेताब है।
14 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रुप शुरु हो रहे वर्ल्ड कप का सबसे चर्चित मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस खास दिन भारत अपनी कट्टर विरोधी टीम पाकिस्तान से भिड़ेगा।
इस मैच की खास बात यह है कि इसमे कमेंटरी बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करेंगे। इस लिहाज से भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण है।
वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के एक छात्र ने एक रोबोट बनाया है। उक्त छात्र का दावा है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान पॉल ऑक्टोपस की तरह यह रोबोट भी भविष्यवाणी करता है।