फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा की आईपीएल में एक खास क्लब में एंट्री

Tue, 12 Apr 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
रविवार रात ईडन गॉर्डंस मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा आईपीएल के एक खास क्लब में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्‍स के खिलाफ 4 रन बनाकर ही उथप्पा ने आईपीएल में सुरेश रैना, विराट कोहली और क्रिस गेल सरीखे दिग्गजों के साथ पहुंच गए। उथप्पा ने रविवार को 35 रन बनाए थे। लेकिन 4 रन बनाकर ही उनके आईपीएल में 3000 रन पूरे हो गए।

उथप्पा से पहले यह कारनामा गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना (3699 रन), रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के कप्तान विराट कोहली (3137 रन), बंगलुरू के ही बल्लेबाज क्रिस गेल (3199 रन), मुबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (3392 रन) और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर (3171 रन) भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबिन उथप्पा के आईपीएल में अब 3031 रन हो चु‌के हैं। वहीं, उनसे पीछे पुणे के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2986 रन) चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें