फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को भारतीय क्रिकेटर के घर में घुसे चोर, चाचा ने नापाक किए बदमाशों के मंसूबे

Sat, 25 Apr 2020 07:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर
भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को कहा कि सिलीगुड़ी स्थित उनके पैतृक घर में शुक्रवार को चोरी की कोशिश की गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

2 of 4
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया
पास में रहने वाले साहा के चाचा ने चोरी की कोशिश नाकाम कर दी और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसमें लगभग छह बदमाश शामिल थे जो कार से फरार हो गए। उनके घर में सीसीटीवी लगा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर
साहा के बड़े भाई मुंबई में काम करते है जबकि उनके माता-पिता देशव्यापी बंदी (लॉकडाउन) के कारण कोलकाता में उनके साथ फंस गए है। साहा अब दक्षिण कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहते है। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋधिमान साहा - फोटो : BCCI
इस घटना पर उन्होंने कहा, 'यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने ऐसी चोरी के बारे में सिर्फ बचपन में सुना है। उम्मीद है पुलिस इस मामले को गंभीरता से देखेगी। बदमाशों को शायद इसके बारे में पता था। वे शुक्रवार की रात लगभग दो बजे पिछले दरवाजे से घुसे थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें