फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीर्ष पर ऋषभ: टेस्ट में कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंचे पंत

Thu, 06 May 2021 05:51 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर कायम
  • न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले
  • ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वह शीर्ष दस में शुमार होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। एमएस धोनी की कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 20 रही थी। खब्बू बल्लेबाज के 747 अंक हैं। पंत के अलावा भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस के भी इतने ही अंक हैं पर यह दोनों इनसे पीछे हैं। हेनरी छठे और रोहित सातवें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन


विराट पांचवें स्थान पर कायम : भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर कायम है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले,ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे,मार्नस लाबुशाने तीसरे और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चौथे स्थान पर हैं। भारत के चेतेश्वर पुजारा 14वें और अजिंक्य रहाणे 15वें स्थान पर हैं। 

अश्विन दूसरे नंबर पर बरकरार : गेंदबाजों में आर अश्विन ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले और न्यूजीलैंड के नील वेगनर तीसरे स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों में रविंद्र जडेजा तीसरे और अश्विन चौथे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें