यूएई में खेले जा रहे आईपीएल में मंजबूत स्थिति बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के विनिंग प्लेयर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग इलेवन में हिस्सा नहीं लेंगे। रविवार को भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में ऋषभ पंत की कमी काफी खली।
दरअसल, ऋषभ पंत को हेमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और वो अगले कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस बात की पुष्टि की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी सातवीं हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि ऋषभ पंत कम से कम एक हफ्ते के लिए टीम से बाहर रहने वाले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 बिकेट के साथ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ऋषभ पंत की टीम को काफी कमी महसूस हुई। आखिरी ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स तेजी से रन नहीं बना पाई थी और इसी के लिए ऋषभ पंत जाने जाते हैं।
ऋषभ पंत की जगह ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को मौका दिया गया था। इसके अलावा अजिंग्य रहाणे भी अपने आईपीएल 2020 के पहले मैच में नाकाम रहे। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ हुआ था, इस मैच में ऋषभ पंत को चोट लग गई थी।
इसके बाद रविवार को जब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि ऋषभ पंत की वापसी कब होगी तब उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि ऋषभ कब वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्टर से बात की है, तो उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को एक हफ्ते के लिए आराम करना होगा।