फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऋषभ पंत ने नामीबिया के खिलाफ किया ऐसा कमाल, जीता सबका दिल, फैंस ने कहा- यही भारतीय क्रिकेट है

Tue, 09 Nov 2021 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टी-20 विश्व कप में भारत ने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग के दौरान कुछ ऐसा किया कि उनकी चहुंओर तारीफ हो रही है। पंत की इस अदा को देखकर फैंस ने कहा कि यही तो भारतीय क्रिकेट है। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नामीबिया के खिलाफ कुछ ऐसा किया कि क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों ने उनकी इस अदा को देखकर कहा कि यही तो भारतीय क्रिकेट है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दरअसल, हुआ यूं कि नामीबिया के निकोल लॉफ्टी-ईटन ने एक रन पूरा करने के लिए डाइव लगाई और उनका बल्ला ऋषभ पंत के पैर को छू गया। पंत विकेट के पीछे तैनात थे। पंत ने आखिरी तक अपने पैर को बल्ले से बचाने की कोशिश की लेकिन पंत का बायां पैर ईटन के बल्ले को छू गया। इसके बाद पंत ने सम्मान के साथ बल्ले को हाथ से छूआ और फिर उसे अपनी छाती के पास लाया।

पंत ने दिया अपनी विनम्रता का परिचय
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के इस हावभाव की जमकर तारीफ हो रही है। उनके इस स्वभाव की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है। पंत ने क्रिकेट के बल्ले को पवित्र बताया और यह सुनिश्चित किया कि इसका अनादर न हो। पंत ने अपने इस स्वभाव से अपनी विनम्रता का परिचय दिया। 
विज्ञापन

   

भारत ने नामीबिया को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में भारत ने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आठ विकेट पर 132 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने एक विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली आखिरी बार बतौर कप्तान इस टी-20 मैच में उतरे थे और कोच शास्त्री का भी यह आखिरी मैच था। टीम इंडिया ने दोनों को जीत के साथ विदा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें