फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 4th T20: स्विच हिट पर रिंकू ने लगाया छक्का तो अपनी सीट से उछल पड़े कप्तान सूर्यकुमार, देखें वीडियो

Sat, 02 Dec 2023 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट को स्विच हिट पर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया था। यह शॉट देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने रिंकू-रिंकू के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया सात विकेट गंवाकर 154 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की जीत में रिंकू सिंह की पारी अहम रही। उन्होंने 29 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.62 का रहा। रिंकू ने मैच के दौरान कई विस्फोटक शॉट्स खेले। उनका एक शॉट तो खूब चर्चा में है। 
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट को स्विच हिट पर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया था। यह शॉट देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने रिंकू-रिंकू के नारे भी लगाए। वहीं, डग आउट में बैठे कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन भी देखने लायक था। वह अपनी सीट से उछल जाते हैं और फिर खड़े होकर रिंकू के लिए ताली बजाते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस रिएक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 20 रन से हरा दिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच के साथ सीरीज भी हार गई। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिशस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें