श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें हार्दिक पांड्या, स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी हैं। भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। श्रृंखला के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं।
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय युवा खिलाड़ियों का अच्छा मार्गदर्शन हुआ है। उन्होंने 2015 से 2019 तक भारत ए और अंडर-19 टीमों के साथ काम किया। अंडर 19 और भारत ए टीमों के लिए कोच की भूमिका निभाने के बाद अब वह नेशनल ड्यूटी पर हैं। द्रविड़ के सानिध्य में ही पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई। हालांकि, श्रीलंका दौरे पर देखना होगा कि द्रविड़ की कोचिंग और शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। बता दें कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम राहुल द्रविड़ अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं।