फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: विश्व कप में 40-40 ओवर का मैच देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, कार्तिक ने भी वनडे को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 12 Mar 2023 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शास्त्री ने कहा कि दर्शकों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला करना चाहिए। शास्त्री ने इस बात का उदाहरण दिया कि जब कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने 1983 में वनडे विश्व कप जीता था तो यह 60 ओवर का टूर्नामेंट था, जिसे घटाकर बाद में 50 ओवर का कर दिया गया।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में इस वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। इस बड़े टूर्नामेंट में अब सात महीने से भी कम समय बाकी है। इसी बीच, भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टूर्नामेंट का आयोजन 40-40 ओवरों के फॉर्मेट में होना चाहिए। शास्त्री का मानना है कि वनडे फॉर्मेट में अब लोग ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में इस फॉर्मेट को रोमांचक बनाने के लिए 10-10 ओवर घटाने चाहिए।
विज्ञापन


भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "वनडे क्रिकेट के बने रहने के लिए मुझे लगता है कि इसे भविष्य में 40 ओवर के खेल तक सीमित कर देना चाहिए।" शास्त्री ने कहा कि दर्शकों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला करना चाहिए। शास्त्री ने इस बात का उदाहरण दिया कि जब कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने 1983 में वनडे विश्व कप जीता था तो यह 60 ओवर का टूर्नामेंट था, जिसे घटाकर बाद में 50 ओवर का कर दिया गया।

रवि शास्त्री ने कहा- समय के साथ विकास हो
रवि शास्त्री ने आगे कहा, "मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि जब हमने 1983 में विश्व कप जीता था तो यह 60-60 ओवर का खेल था। फिर लोगों का ध्यान कम हो गया और यह 50-50 ओवर का खेल बन गया। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि इसे 40-40 ओवर का बना दिया जाए। समय के साथ विकास हो। "
विज्ञापन


द्विपक्षीय सीरीज में हो कमी: शास्त्री
शास्त्री द्विपक्षीय सीरीज की संख्या कम करने के भी पक्षधर हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि टी20 फॉर्मेट महत्वपूर्ण है। यह वह इंजेक्शन है जिसे खेल को विकसित करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि इसे फॉर्मेट में भी द्विपक्षीय सीरीज को कम किया जाना चाहिए। दुनिया भर में पर्याप्त घरेलू लीग हैं जो टी20 खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें उन लीगों को होने देना चाहिए और फिर बीच में ही विश्व कप होना चाहिए। विश्व कप या उस तरह की किसी चीज से पहले बहुत कम द्विपक्षीय मैच की जरूरत है। तब आप तीनों प्रारूपों को बरकरार रख सकते हैं।"

खत्म हो जाएगा वनडे विश्व कप?
भारत के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी कहा कि एकदिवसीय प्रारूप अपना आकर्षण खो रहा है और इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाला विश्व कप आखिरी संस्करण हो सकता है। कार्तिक ने कहा, "वनडे प्रारूप ने अपना आकर्षण खो दिया है। हम इस साल के अंत में या उसके बाद एक और विश्व कप देख सकते हैं। लोग टेस्ट क्रिकेट देखना चाहते हैं, जो क्रिकेट का सबसे अच्छा प्रारूप है और मनोरंजन के लिए टी20 है।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें