मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के भी फैन्स स्टेडियम पहुंचे थे। ये सभी सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसिस को समर्थन देने पहुंचे थे। फाफ ने पिछले सीजन सीएसके के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली थीं।
आईपीएल 2022 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। इस लो स्कोरिंग मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। लक्ष्य कम होने के बावजूद कोलकाता के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक वक्त बैंगलोर को बैकफुट पर धकेल दिया था। हालांकि, आखिर में शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक के कमाल ने आरसीबी को जीत दिलाई। हम आपको मैच के कुछ रोमांचक पलों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 14
अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने ओपनिंग की, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। 14 पर केकेआर को पहला झटका लगा।
विज्ञापन
3 of 14
आकाश दीप
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी को पहली सफलता तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दिलाई। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिया। अय्यर 14 गेंद पर 10 रन बनाकर आकाश को ही कैच थमा बैठे।उन्होंने एक चौका लगाया। इसके बाद आकाश दीप ने दो और विकेट लिए। उन्होंने नीतीश राणा (10) और उमेश यादव (18) को भी पवेलियन भेजा।
4 of 14
मोहम्मद सिराज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : IPL/BCCI
पांचवें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। रहाणे 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। रहाणे को आउट करने के बाद सिराज ने पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टाइल में जश्न मनाया।
विज्ञापन
5 of 14
हसरंगा को बधाई देते साथी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
मिडिल ओवर में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा का जादू देखने को मिला। उन्हें आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की। सातवें ओवर में हसरंगा ने सबसे पहले कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। वे 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया।
इसके बाद नौवें ओवर में हसरंगा ने आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने पहले सुनील नरेन को आकाश दीप के हाथों कैच कराया। वे आठ गेंदों पर 12 रन बना सके। वहीं, अगली ही गेंद पर शेल्डन जैक्सन को आउट किया। हसरंगा हैट्रिक से चूक गए। इसके बाद हसरंगा ने टिम साउदी को भी पवेलियन भेजा। श्रीलंका का इस मिस्ट्री स्पिनर ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन
6 of 14
आंद्रे रसेल
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली। हर्षल पटेल ने रसेल को आउट किया।
विज्ञापन
7 of 14
वरुण चक्रवर्ती और उमेश यादव
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर ने 101 रन के स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी विकेट के लिए 26 गेंदों में 27 रन जोड़कर कोलकाता को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस साझेदारी को आकाश दीप ने उमेश (18) को आउट कर तोड़ा। वरुण 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह कोलकाता की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 128 रन पर सिमट गई।
8 of 14
उमेश यादव ने विकेट लेने के बाद कुछ इस तरह जश्न मनाया
- फोटो : IPL/BCCI
129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर टीम की शुरुआत भी खराब रही। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने घातक गेंदबाजी की और अपने पहले दो ओवर में अनुज रावत और विराट कोहली को पवेलियन भेजा। वहीं, टिम साउदी ने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन भेजा। आरसीबी ने 17 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए थे।
9 of 14
डेविड विली
- फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद डेविड विली ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर 53 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी की। विली 28 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा।
10 of 14
शेरफेन रदरफोर्ड और शाहबाज अहमद
- फोटो : IPL/BCCI
रदरफोर्ड ने फिर शाहबाज अहमद के साथ पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने शाहबाज को विकेटकीपर जैक्सन के हाथों कैच कराया। शाहबाज 27 रन बनाकर आउट हुए।
11 of 14
टिम साउदी
- फोटो : IPL/BCCI
18वें ओवर में मैच में ट्विस्ट आया। इस ओवर में टिम साउदी ने दो विकेट झटके। उन्होंने पहले मैदान पर जम चुके शेरफेन रदरफोर्ड को जैक्सन के हाथों कैच कराया। रदरफोर्ड 40 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वानिंदु हसरंगा को रसेल के हाथों कैच कराया। हसरंगा 4 रन बनाकर आउट हुए।
12 of 14
पोस्टर लेकर पहुंचा फैन (दाएं)
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान एक फैन मजेदार पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचा था। पोस्टर पर लिखा था कि उसकी गर्लफ्रेंड ने कोहली के कारण उसे छोड़ दिया, क्योंकि उसके पास विराट के लिए गर्लफ्रेंड से ज्यादा समय था।
13 of 14
डुप्लेसिस का समर्थन करने पहुंचे सीएसके फैन्स
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के भी फैन्स स्टेडियम पहुंचे थे। ये सभी सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसिस को समर्थन देने पहुंचे थे। फाफ ने पिछले सीजन सीएसके के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। इसकी बदौलत सीएसके चैंपियन बन पाई थी।
आखिरी ओवर में बैंगलोर को जीत के लिए सात रन की जरूरत थी। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका लगाकर बैंगलोर को चार गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिलाई। कार्तिक सात गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे